फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 7 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। नवाबगंज बिजली घर से क्षेत्र के गांवों को विद्युत आपूर्ति करने के लिए घरेलू व नलकूप फीडरो ( पीटीडब्ल्यू ) को अलग अलग किया गया है। घरेलू व नलकूप के फीडर को अलग लाइन से बिजली भी आपूर्ति की जा रही है। घरेलू फीडर की लाइन से लगभग एक दर्जन से अधिक नलकूप भी चलाए जा रहे है। जिसमें नगर के मोहल्ला बरतल व मोहल्ला नगला हीरासिंह के लोगों को घरेलू विद्युत लाइन से नलकूप को चलाने की सुविधा मिल रही है। शासन के निर्देश है कि ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू लाइन पर 18 घंटे व नलकूप की लाइन पर 10 घंटे बिजली मुहैया की जाए। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बिजली की मनमानी से हाहाकार बिजली कर्मियों की मेहरबानी से नलकूप को पीटीडब्ल्यू फीडर से न जोड़कर ग्रामीण फीडर से जोड़ा गया है। नलकूपों के ग्रामीण फीड...