Farrukhabad Kannauj News: ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली का संकट गहराया
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 15 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट गहरा गया है। निकाय क्षेत्रों में भी बिजली की गंभीर समस्या से लोग जूझ रहे हैं। शमसाबाद नगर और आस पास क्षेत्र के 100 गांव में रात बिजली की समस्या से हजारों की आबादी प्रभावित रही। वहीं गंगापार और नवाबगंज क्षेत्र में भी लोकल फाल्ट ने मुसीबत बढ़ाकर रख दी है। शमसाबाद के ममापुर गांव के पास 33केवी लाइन के केबिल बाक्स में फाल्ट आ गया इससे तीन बिजली फीडर प्रभावित हो गए। नगर सहित एक सैकड़ा से अधिक गांव की आपूर्ति ठप हो गयी। सोमवार की रात 12:45 बजे से बिजली गुल होने के साथ ही पूरा कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र अंधेरे में डूब गया। गर्मी और उमस के बीच लोगों को रात जागकर बितानी पड़ी। बिजली न आने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुयी। सुबह तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.