Farrukhabad Kannauj News: ग्रामीण के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 1 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। नगला करनपुर बांसमई गांव निवासी धर्मवीर सोमवार रात लगभग साढ़े आठ बजे करनपुर स्थित अपने मकान पर गये थे। गांव का ही निवासी युवक ने उधर दिए रुपए मांगने लगा। उन्होंने कहा कि अभी मेरे पास रुपए नहीं है लेकिन जल्द ही वह 2000 रुपए वापस लौट देगा। इस पर युवक ने धर्मवीर को गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। मारपीट में धर्मवीर चोटिल हो गये। इसी दौरान मोबाइल गिर जाने का भी आरोप लगाया है। धर्मवीर ने थाने पहुंचकर पुलिस को युवक के खिलाफ तहरीर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.