Farrukhabad Kannauj News: गोवंशों के स्वास्थ्य का नियमित परीक्षण कराएं
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 11 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज।जिलाधिकारी डॉ.अंकुर लाठर ने विकासखंड नवाबगंज स्थित गोआश्रय स्थल का निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गौवंशों के लिए उपलब्ध चारा, भूसा, हरे चारे, पेयजल, छायादार व्यवस्था तथा साफ-सफाई की स्थिति का गहन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोआश्रय स्थल पर संरक्षित सभी गोवंशों को समय से पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, भूसा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि गोवंशों के स्वास्थ्य का नियमित परीक्षण कराया जाए तथा किसी भी पशु के बीमार होने की स्थिति में तत्काल उपचार सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोशाला परिसर की स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए नियमित साफ-सफाई, जल निकासी एवं कीट नियंत्रण के प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.