Farrukhabad Kannauj News: गोवंशों की ईयर टैगिंग कराएं, ठीक से करें देखभाल
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 19 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने विकासकार्यों की प्रगति के परीक्षण के लिए खंडौली में गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि गौशाला में सघन वृक्षारोपण कराकर रोपित पौधों का संरक्षण करें। मादा बछड़ों को पात्र कुपोषित परिवारों को उपलब्ध कराएं, जिससे बछड़ों को पालन पोषण के साथ कुपोषित बच्चों को पौष्टिक आहार प्राप्त हो सके। गौशाला में संरक्षित प्रत्येक गौवंश की ईयर टैगिंग कराएं, इसके साथ ही गौवंश की देखरेख के लिए तैनात संरक्षकों को समय पर भुगतान पूर्ण कराएं। बीमार पशुओं को स्वस्थ पशुओं के अलग रखने की व्यवस्था करें, जिससे स्वस्थ पशुओं को संक्रमण से बचाया जा सके। मौके पर जिलाधिकारी द्वारा गौवंश को गुड़ एवं चना भी खिलाया गया। गौशाला में उपस्थित अधिकारी ने बताया कि इस गौशाला में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.