फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 16 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) रजलामई में शुक्रवार को अग्निशमन विभाग की ओर से अग्निसुरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों को आग लगने की घटनाओं से बचाव, अग्निशमन उपकरणों के सही इस्तेमाल और आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान एलपीजी गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति का लाइव डेमो देकर शिक्षकों को आग पर सुरक्षित तरीके से काबू पाने की प्रक्रिया समझाई गई। अग्निशमन केंद्र से प्रांशु अवस्थी अपनी टीम के साथ कायमगंज रोड स्थित डायट रजलामई पहुंचे। यहां उन्होंने शिक्षकों को अग्निसुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। अग्निशमन टीम ने बताया कि छोटी-सी लापरवाही भी...