फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 14 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। नगला बिलौना गांव में गाली देने का विरोध करने पर हमलावरों ने एक परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर दी गई। घटना में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगला बिलौना गांव निवासी पुष्पेन्द्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 अगस्त की रात उसके पिता शीशराम, मां कृष्णादेवी और बहन अंशिका घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के श्यामू पाल, उसकी पत्नी माधुरी और मुन्नी देवी वहां पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में शीशराम, कृष्णादेवी और अंशिका घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित श्यामू पाल, माधुरी और मुन्नी द...