Farrukhabad Kannauj News: गाली-गलौज के विरोध पर दो पक्षों में मारपीट, सात घायल
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 29 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। याकूतगंज गांव में गाली-गलौज को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट में सुमित कुमार, सुधीर कुमार, सिमरन, प्रिंस, सोनल, शिल्पी और उदित घायल हुए हैं। घायलों का लोहिया अस्पताल में उपचार कराया गया। घायल सुधीर कुमार ने बताया कि पड़ोसी बेवजह गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के उदित ने भी पड़ोसियों पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.