फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 23 -- Farrukhabad Kannauj News: कंपिल। पट्टी मदारी मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोसियों पर गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। नगर के मोहल्ला पट्टी मदारी शहरी निवासी संजीव मंगलवार रात करीब नौ बजे वह घर के चबूतरे पर बैठा था। तभी पड़ोस के कुछ लोग दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। घटना में संजीव के सिर, बाएं हाथ के अंगूठे और पीठ में चोटें आईं। पुलिस ने रात में कायमगंज अस्पताल पर उनका मेडिकल कराया। बुधवार को संजीव ने कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...