फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 10 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। सिरौली गांव निवासी एक महिला शुक्रवार सुबह लगभग ग्यारह बजे घर पर थी। उसी दौरान नशे की हालत में घर आए देवर व उसके परिजनों ने उसको गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर देवर व परिजनो ने उस को लाठी डंडों से मारपीट करना शुरू कर दिया। उस को बचाने आई पुत्री को भी मारपीट की। इस दौरान परिजनो ने घर व जमीन में हिस्सा न देने की धमकी दी। थाने पहुंची महिला ने पुलिस को घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: लाठी डंडों से युवक को पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...