Farrukhabad Kannauj News: गाजे-बाजे के साथ गजानन की प्रतिमाओं का विसर्जन
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 20 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। भगवान गणेश की प्रतिमाओं का रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया गया। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से श्रद्धालु बाइक, स्कूटी, ई-रिक्शा, कार और ट्रैक्टरों पर गणेश प्रतिमाएं लेकर पांचाल घाट पहुंचे। डीजे की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए। पांचाल घाट पर दिनभर आस्था का सैलाब उमड़ा रहा। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर सुबह से ही पांचाल घाट की ओर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। छोटे वाहनों से लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों तक में गणेश प्रतिमाएं सजाकर श्रद्धालु विसर्जन के लिए पहुंचे। कई स्थानों से युवा डीजे की धुन पर नृत्य करते और जयकारे लगाते हुए प्रतिमाओं को लेकर आए। रास्ते में भी लोगों ने गणेश प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.