Farrukhabad Kannauj News: गली में पानी फैलने पर किया झगड़ा
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 12 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज । नगला हिल्की निवासी बाबा रामरतन गिरी मंदिर में सेवा-पूजा करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव का सरकारी हैंडपंप खराब होने के कारण पानी की समस्या थी। लोगों की सुविधा के लिए उन्होंने अपना समरसेबल चालू कर दिया था। इस दौरान कुछ पानी गली में फैल गया, जिसको लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए झगड़ा किया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि इसमें जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Nawada News: फॉरेंसिक टीम ने लिया घटनास्थल जायजा, जुटाए साक्ष्य
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.