Farrukhabad Kannauj News: गली के मोड़ पर बिजली पोल लगाने का विरोध
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 26 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद,संवाददाता। कादरीगेट थाना क्षेत्र के नरकसा मोहल्ले में गली के मोड़ पर बिजली का पोल लगाए जाने से मोहल्ले वाले नाराज हैं। लोगों का आरोप है कि पहले लगा बिजली पोल उखाड़कर उसे गली के मोड़ पर लगा दिया गया है। इससे रास्ता संकरा हो गया है और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लेवासियों के मुताबिक गली में पहले से ही रास्ता पर्याप्त चौड़ा नहीं है। ऐसे में मोड़ पर बिजली का पोल लगाए जाने से सबसे अधिक दिक्कत दोपहिया वाहनों के निकलने में हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोड़ पर पोल होने से सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि बिजली पोल लगाने से पहले स्थानीय लोगों से कोई जानकारी या सहमति नहीं ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.