Farrukhabad Kannauj News: गंगा योद्धाओं ने श्रद्धालुओं को किया जागरूक
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 2 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद।पतित पावनी गंगातट पांचालघाट पर जिला गंगा समिति के स्वयं सेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया। परियोजनाधिकारी निहारिका पटेल के निर्देशन में स्वयं सेवकों ने घाटों पर मौजूद दुकानदारों को पालीथिन का प्रयोग न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु गंगा तट पर गंदगी न करें। खंडित मूर्तियां, कपड़े, प्लास्टिक आदि को न छोड़े। इस दौरान रोहित दीक्षित, मीना कटियार, सुमित कुमार, रामरहीस, दीक्षा आदि की उपस्थिति रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.