फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 16 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। बांधों से पानी की मात्रा कम हो जाने से एक ओर जहां गंगा के जलस्तर में जहां 15 सेंटीमीटर की कमी आयी है तो वहीं रामगंगा नदी का जलस्तर गेज पर आ गया है। हालांकि रामगंगा नदी से कोई खतरे की बात नहीं है। गंगा के जलस्तर में कमीं आने के बाद तटीय इलाकों में कटान तेजी के साथ चल रहा है। गंगा में जब ठहराव होता है तब कटान बढ़ता है। गंगा का जलस्तर 24 घंटे में 15 सेंटीमीटर कम हो गया। यह जलस्तर गुरुवार की शाम को 136.05 मीटर पर रहा जो कि चेतावनी बिंदु से 55 सेंटीमीटर दूर हो गया। नरौरा, हरिद्वार और बिजनौर बांधों से जो पानी पास किया गया उसकी कोई मात्रा ज्यादा नहीं है इससे 24 घंटे में जलस्तर और कम होने की संभावना है। गंगा से तटीय इलाकों में तेजी के साथ कटान शुरू हो गया है। इससे लोग ...