Farrukhabad Kannauj News: गंगा में गोताखोर युवक की तलाश में उतरे, तेज बहाव से नहीं लगा सुराग
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 29 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। गंगा में छलांग लगाने वाले युवक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका । उसकी तलाश में गोताखोर उतारे गए। पानी का तेज बहाव होने के कारण उसका पता लगाने में गोताखोरों को भी दिक्कत हो रही है। हरदोई जनपद के इनायतपुर गांव निवासी 27वर्षीय राजा पत्नी और बच्चों के साथ रक्षाबंधन पर थाना क्षेत्र के भगवानपुर नगरिया गांव स्थित अपनी बहन काजल के घर आया था। पत्नी से विवाद के बाद शुक्रवार शाम उसने ढाईघाट गंगा पुल से गंगा में छलांग लगा दी। राजा शाम करीब 5:30 बजे भी गंगा में कूदा था, जिसे गंगा स्नान कर रहे बाबा रविंद्र दास ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। यह भी पढ़ें- ढाई घाट पुल से युवक को नदी में फेंकने का आरोप इसके बाद देर शाम उसने दोबारा पुल से गंगा में छलांग लगा दी। सूचना पर थानाध्यक्ष सचिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.