फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 14 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। बांधों से पानी की मात्रा में कमी होने से अब गंगा ने नरम रुख अख्तयार कर लिया है। जलस्तर तेजी के साथ नीचे गिरा है। जबकि रामगंगा के जलस्तर में कोई ज्यादा कमी नहीं आयी है। रामगंगा का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान के करीब चल रहा है। रामगंगा के कहर से गंगापार के कई गांव के लोगों की नींद उड़ी है। रामगंगा लगातार निकटवर्ती गांव में कहर बरपा रही हैं। गंगा घटने के बाद अब कटान करते हुए आफत बन गयी हैं। सोमवार की शाम को गंगा का जलस्तर घटकर 136.85 मीटर पर आ गया जो कि चेतावनी बिंदु से 25 सेंटीमीटर ऊपर और खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर नीचे है। रामगंगा का जलस्तर 137.05 मीटर पर रहा। जो कि खतरे के निशान से महज 5 सेंटीमीटर ही नीचे है। गंगा में जिस तरह से पहले बांधों से पानी भेजा जा...