Farrukhabad Kannauj News: गंगा पुल की मरम्मत बनी मुसीबत, दो किमी लगा लंबा जाम
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 11 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। पांचालघाट स्थित गंगा पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते शनिवार को एक बार फिर लंबा जाम लग गया। पुल पर एक समय में केवल एक तरफ से वाहनों का संचालन होने के कारण दोनों ओर करीब दो किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। जाम में फंसे लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी और उमस के बीच वाहन चालक तथा यात्री बेहाल नजर आए। मरम्मत कार्य के कारण पुल के एक हिस्से को बंद कर दिया गया है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस 15-15 मिनट तक एक दिशा का यातायात रोककर दूसरी दिशा के वाहनों को निकाल रही है। पहले फर्रुखाबाद से बरेली की ओर जाने वाले वाहनों को छोड़ा जाता है, फिर बरेली की ओर से आने वाले वाहनों को निकाला जाता है। यह भी पढ़ें- Raebareli News: डलमऊ के अम्बेडकर पुल पर 5 घंटे तक जाम में तड़पते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.