फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 7 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। बांधों से छोड़े गए पानी की मात्रा में भारी इजाफा होने से गंगा फिर से कहर बरपाने लगी हैं। इससे प्रभावित क्षेत्रों में कोहराम मच गया है। शमसाबाद तराई क्षेत्र के समेचीपुर चितार में तो तीन मकान गंगा में देखते ही देखते समा गए। इससे आस-पास क्षेत्र के गांव में भी चिंता बढ़ गई है। गंगा खतरे के निशान से सिर्फ दस सेंटीमीटर ही दूर हैं। जबकि रामगंगा भी 24 घंटे में तेजी के साथ बढ़कर चेतावनी बिंदु के निशान पर पहुंच गयी हैं। रविवार की शाम को गंगा का जलस्तर बढ़कर 137 मीटर पर पहुंच गया जो कि खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर नीचे है। नरौरा, हरिद्वार और बिजनौर बांधों से गंगा में भारी मात्रा में पानी भेजा जा रहा है। जिस हिसाब से पानी भेजा जा रहा है उससे जलस्तर में 15 घंटे के भीतर और भ...