Farrukhabad Kannauj News: गंगा के विकराल रूप धारण करने से तटीय गांव में कैद होकर रह गए ग्रामीण
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 5 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। गंगा के बढ़े जलस्तर से हालात और बिगड़ रहे हैं। गंगा किनारे बसे गांव में पानी की भयावहता से बेचैनी बढ़ती जा रही है। तराई क्षेत्र के समेचीपुर चितार और कटरी तौफीक में तो गांव से लेकर गलियों और घरों के अंदर पानी घुस जाने से दर्जनों परिवारों ने छतों पर डेरा जमा लिया है। छतों पर ही भोजन आदि का इंतजाम किया जा रहा है। दुर्गम इलाके में स्थित इन गांवों में आवागमान को भले ही नाव का इंतजाम कर दिया गया है मगर ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों की माने तो यदि जलस्तर और बढ़ा तो उनके मकानो को भी खतरा पैदा हो सकता है। बुधवार को गंगा का जलस्तर 136.95 मीटर पर शाम को स्थिर रहा जो कि खतरे के निशान से महज 15 सेंटीमीटर नीचे है जबकि चेतावनी बिंदु से 35 सेंटीमीटर ऊपर है। गंगा का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.