Farrukhabad Kannauj News: गंगा के मुहाने पर बसे चार पक्के मकानों को खतरा
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 29 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता। समेचीपुर चितार में गंगा कहर बरपा रही हैं। मुहाने पर बसे चार और पक्के मकानों को खतरा पैदा हो गया है। यह किसी भी समय गंगा में समा सकते हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत है। कटान रोकने को जो परकोपाइन लगायी गयी थी उससे भी कोई भला नहीं हो सका। बल्कि परकोपाइन भी कटान की जद में आ गयी। तराई क्षेत्र में गंगा कहर बरपा रही हैं। कटान दहशत मचाये है। शनिवार को सुबह तेज कटान से एक साथ चार पक्के मकान प्रभावित होने लगे। शाहबान और अरमान के पक्के मकान के साथ प्रमिला बानो, सोहेल के मकान भी कटान की जद में आ गये हैं। स्थानीय ग्रामीण अकबन का कहना है कि कटान रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने गांव के सामने जो परकोपाइन लगायी थी उससे भी कटान नहीं रुक रहा है। सिंचाई विभाग के जेई सुखवंत सिंह ने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.