Farrukhabad Kannauj News: गंगा के जलस्तर में पांच सेमी का इजाफा, रामगंगा स्थिर
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 11 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। बांधों से लगातार गंगा और रामगंगा में पानी छोड़ा जा रहा है। गंगा के जलस्तर में 24 घंटे में 5 सेंटीमीटर का इजाफा हो गया है। जबकि रामगंगा स्थिर हैं। तटीय क्षेत्रों में कटान से अभी तक आफत मची है। इससे निचले इलाके के लोग भयभीत हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आफत से कब किनारा मिलेगा। रविवार को गंगा का जलस्तर बढ़कर 136.25 मीटर पर पहुंच गया जो कि चेतावनी बिंदु से 35 सेंटीमीटर नीचे है। जबकि रामगंगा का जलस्तर 24 घंटे से 136 मीटर पर स्थिर चल रहा है। नरौरा हरिद्वार और बिजनौर बांधों से गंगा में जो पानी पास किया गया है उसकी मात्रा कोई खास नहीं है फिर भी कुछ बढ़ोत्तरी की गयी है। हरेली, खो, रामनगर बैराज से रामगंगा में पानी छोड़े जाने का सिलसिला जारी है। इसकी मात्रा कुछ खास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.