फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 15 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। गंगा के जलस्तर में तेजी के साथ कमी आ रही है। बांधों से पानी की मात्रा भी काफी घटा दी गयी है। रामगंगा का जलस्तर भी चेतावनी बिंदु से नीचे आ गया है। गुरुवार को गंगा का जलस्तर 136.05 मीटर पर रहा जो कि चेतावनी बिंदु से 55 सेंटीमीटर नीचे हैं। जबकि रामगंगा नदी का जलस्तर 135.65 मीटर है। नरौरा, हरिद्वार, बिजनौर बांधो से पिछले एक सप्ताह से पानी की मात्रा में काफी कीं कमी गयी है। यही स्थिति हरेली, खो, रामनगर बैराज से रामगंगा में भेजे जा रहे पानी की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...