Farrukhabad Kannauj News: गंगा के जलस्तर में इजाफा, बढ़ा खतरा
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 11 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर अब नदियों पर दिखायी देने लगा है। शनिवार को गंगा के जलस्तर में 70 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी हो गयी। हालंाकि अभी गंगा चेतावनी बिंदु से काफी दूर हैं। जिस तरह से नरौरा समेत बांधों से पानी की मात्रा में इजाफा किया जा रहा है उससे लग रहा है कि दो से तीन दिनों में जलस्तर में और भी इजाफा हो सकता है। पिछले दो दिनो से गंगा का जलस्तर थमा था। 24 घंटे में अचानक 70 सेंटीमीटर का इजाफा हो गया। गंगा का जलस्तर बढ़कर 135.35 मीटर पर पहुंच गया। जो कि चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से अभी काफी नीचे है। नरौरा, हरिद्वार और बिजनौर बांधों से गंगा में जो पानी अभी तक छोड़ा जा रहा था उसकी मात्रा भी बढ़ा दी गयी है। इसी तरह से हरेली, खो, रामनगर बैराज से भी पानी की मात्रा मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.