Farrukhabad Kannauj News: गंगा की बाढ़ के बीच तीन घर पानी में समाए
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 7 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।तहसील सदर के दिलीप की मड़ैया मजरा कटरी भीमपुर में गंगा की बाढ़ के बीच तीन घर पानी में समा गये। परिवार सुरक्षित स्थान पर सामान लेकर पहुंच गये। गंगा के कटान से ग्रामीणों की बेचैनी बढ़ गयी है। पिछले साल जो बाढ़ आयी थी उसमें बड़ा नुकसान हो गया था। कई ग्रामीणों के घर नदी में पूर्व की बाढ़ में समा गये थे। इस समय गंगा में बाढ़ चल रही है। गांव गंगा के किनारे ही है। ओमवती, रामवीर और सुखपाल के मकान पक्के बने हुये थे जो पूरी तरह से गुरुवार को गंगा की बाढ़ में समा गये। ऐसे में ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। गांव में जो लोग अभी रह गये हैं उनके मकानों पर भी निगरानी की जा रही है। राजस्व टीम बराबर गांव पर नजर रखे हुए है। गांव तक पहुंचने के लिए भी टीम को मशक्कत करनी पड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.