फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 8 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।गंगा का जलस्तर भले ही स्थिर है मगर अभी भी चेतावनी बिंदु से 20 सेंटीमीटर ऊपर है। इससे तटीय इलाकों की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। कटान प्रभावित क्षेत्र के लोगों को डराने का काम कर रहा है। पानी भरा होने से संपर्क मार्गो की हालत खराब होने से आवागमन को लेकर खासी दिक्कते हैं। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 136.80 मीटर पर स्थिर रहा। जो कि खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर नीचे और चेतावी बिंदु से 20 सेंटीमीटर ऊपर है। हरिद्वार, बिजनौर और नरौरा से शाम को पानी की मात्रा में इजाफा किया गया है। यह पानी 15 से 20 घंटे में यहां आ सकता है। इससे जलस्तर कम होने की बजाय बढ़ने की संभावना है। रामगंगा अभी बिलो गेज पर हैं। हरेली, खो, रामनगर बैराज से इसमें जो पानी पास किया गया है। उसकी मात्रा ठ...