Farrukhabad Kannauj News: गंगा उफान पर आयीं, चेतावनी बिंदु से सिर्फ 20 सेंमी दूर
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 31 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। बांधों से छोड़े गए पानी की मात्रा में अब भारी इजाफा कर दिया गया है। इससे जलस्तर में 20 सेंटीमीटर की भारी बढ़ोतरी हुई है। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से महज 20 सेंटीमीटर ही दूर रह गया है। जिस तरह से बांधों से पानी पास किया जा रहा है उससे शनिवार को जलस्तर में और इजाफा होने की संभावना है। जलस्तर चेतावनी बिंदु भी पार कर सकता है। गंगा के बढ़े जलस्तर से गंगापार और शमसाबाद तराई क्षेत्र के दर्जनो गांव के सामने खतरा मंड़राने लगा है। जलस्तर यदि और बढ़ा तो गांव के अंदर भी पानी घुस सकता है। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर बीस सेंटीमीटर बढ़कर 136.40 मीटर पर पहुंच गया जो कि चेतावनी बिंदु से बीस सेंटीमीटर ही दूर है। रामगंगा से तो फिलहाल राहत है। यह नदी बिलो गेज में चल रही हैं。 यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.