Farrukhabad Kannauj News: गंगा उफान की ओर, चेतावनी बिंदु से 50 सेंटीमीटर दूर
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 12 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। गंगा के जलस्तर में 24 घंटे में 75 सेंटीमीटर का इजाफा हो गया। जलस्तर बढ़कर 136.10 मीटर पर पहुंच गया है जो कि चेतावनी बिंदु से 50 सेंटीमीटर दूर है। जिस तरह से पानी की मात्रा धीरे धीरे बांधों से बढ़ायी जा रही है उससे तटीय इलाकों में खतरा बढ़ सकता है। राहत की बात है कि रामगंगा नदी अभी बिलो गेज पर हैं। बढ़ते जलस्तर को देखते हुये शमसाबाद की तराई, गंगापार और कंपिल के कटरी इलाकों में लोगों में दहशत बढ़ गयी है। सबसे अधिक शमसाबाद तराई क्षेत्र के लोग भयाक्रांत हैं। रविवार को गंगा का जलस्तर शाम को 75 सेंटीमीटर उछाल मार गया। एक दिन पहले गंगा का जलस्तर 135.35 मीटर पर था जो कि बढ़कर रविवार को 136.10 पर आ गया। नरौरा, हरिद्वार और बिजनौर बांधों से गंगा में जो पानी पास किया गया है उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.