फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 9 -- Farrukhabad Kannauj News: अमृतपुर, संवाददाता। गंगापार के अमृतपुर क्षेत्र के 110 गांव में तीन दिन से बिजली की आपूर्ति बंद चल रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं के घरों मे उपकरण जबाब दे गये हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए भी भागदौड़ करनी पड़ रही है। बिजली लाइन जो बुधवार की रात आयी आंधी पानी से खराब हुयी उसे ठीक करने में लगे हुये हैं। आपूर्ति पटरी पर नही आ पा रही है। इससे दिक्कतें हो रही हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं का गुस्सा भी बढ़ता चला जा रहा है। कभी भी इसके विरोध में लोग सड़कों पर उतर सकते हैं। बुधवार की रात 9 बजे के बाद जो आंधी पानी आयी थी उससे गंगापार के अमृतपुर बिजली उपकेंद्र की लाइन कई जगह टूट गयी थी और पोल भी नीचे आ गये थे। इसके चलते अमृतपुर का प्रथम और द्वितीय बिजली उपकेंद्र बंद चल रहा है। तहसील में भी बिजली को लेकर दि...