फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 24 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता। आठ बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गयी। आग के कारण स्पष्ट नहीं हो सके। आग से जो नुकसान हुआ उसको देखकर किसान के आंसू निकल आये। रोशनाबाद निवासी अखिलेश के खेत में शुक्रवार की रात अचानक आग लग गयी। आग देखते ही देखते पूरे खेत में फैल गयी और गन्ने की फसल जलकर राख हो गयी। आग की ऊंची ऊंची लपटों को निकलता देख आस पास के लोग मौके की ओर दौड़े। असगरपुर के प्रधान अंशुल गंगवार ने रोशनाबाद के ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही ग्रामीाण् मौके पर पहुंचे लेकिन इससे पहले आठ बीघा खेत में खड़ी गन्ने की पूरी फसल जलकर राख हो चुकी थी। आग कैसे लगी इसके कारण अभी साफ नहीं हो पाये हैं। किसान भी आग को लेकर परेशान हो रहे हैं। उन्हें फसलों की चिंता सताये जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...