Farrukhabad Kannauj News: खेत में लगी आग, तीन बीघा धान की फसल जलकर राख
फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 4 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव किसरौली निवासी शिशुपाल के खेत में देर शाम अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख किसानों ने शोर मचाया। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पानी व मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक करीब तीन बीघा खेत में खड़ी धान की फसल जलकर राख हो गई। आग से किसान को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। किसान का कहना है कि उसकी फसल तैयार हो गई थी आग लगने से उसे बड़ा नुकसान हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.