Farrukhabad Kannauj News: खेत में निहास खोदने का किया विरोध
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 11 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज । थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अनीसा बेगम का गांव के किनारे खेत है। जिसमें गांव के ही निवासी युवक ने अनीसा बेगम के खेत में निहास खोदकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जानकारी होने पर अनीसा बेगम ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य का विरोध कर कार्य बंद करा दिया। जिसको लेकर रविवार सुबह लगभग आठ बजे युवक व उसके साथियों ने उसके दरवाजे पर जाकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर युवक व उसके व साथी झगड़ा करने पर आमादा हो गए। थाना पुलिस को उसने नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.