Farrukhabad Kannauj News: खेत में जामुन के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 15 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद, संवाददाता। वनपोई गांव में बुधवार सुबह 23 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में खड़े जामुन के पेड़ पर अंगौछे के सहारे फंदे से लटका मिला। शव देखकर मां की चीख निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए। गांव निवासी संतराम वर्मा का 23 वर्षीय पुत्र दुर्वेंद्र पिछले दो दिनों से घर से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका पता नहीं चला। बुधवार सुबह करीब 10 बजे उसकी मां कुशमा देवी खेतों से घास लेकर लौट रही थीं। इसी दौरान घनश्याम के खेत में खड़े जामुन के पेड़ पर बेटे का शव लटका देखकर वह चीख पड़ीं। उन्होंने पति संतराम को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची डायल 112 और थाना पुलिस ने जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.