फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 10 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। पैथान खुर्द बुजुर्ग गांव निवासी अवनीश ने जमीन के विवाद में दूसरे पक्ष पर खेत में जबरन मेड़ डालने और खड़ी बाजरा की फसल को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। सोमवार को वह फसल लेकर तहसील पहुंचा और एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। अवनीश का आरोप है कि 9 अगस्त की शाम तीन नामजद समेत करीब एक दर्जन अज्ञात लोग लाठी-डंडे व फावड़े लेकर उसके खेत में पहुंचे और खड़ी फसल के बीच जबरन मेड़ डाल दी। उसने बताया कि भूमि को लेकर मामला पहले से न्यायालय में विचाराधीन है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोग भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे फसल को भी नुकसान हुआ है। उसने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...