Farrukhabad Kannauj News: खेत पर जा रहे युवक की हादसे में मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 31 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता।जिराऊ और नगला मकोड़ा के बीच शनिवार देर रात एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। डायल 112 की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उसे नवाबगंज अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगला पीपल बराबिकू निवासी 35 वर्षीय अशोक कुमार शनिवार देर रात घर से खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान जिराऊ और नगला मकोड़ा के बीच वह सड़क पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 ने 108 एंबुलेंस को जानकारी दी। एंबुलेंस से उसे नवाबगंज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही चचेरे भाई रामपाल परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे। अशोक का शव देखते ही परिजन बिलख पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.