Farrukhabad Kannauj News: खेत की रखवाली करने गए ग्रामीण को मार डाला
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 28 -- Farrukhabad Kannauj News: कमालगंज, संवाददाता।खेत की रखवाली करने गये एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई। ग्रामीण का शव खून से लथपथ खेत पर पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस हत्या के कारणों को जानने का प्रयाास कर रही है। जबकि परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं थी। सवासी गांव के 45 वर्षीय हरिनाम सिंह उर्फ पप्पू सोमवार शाम को घर से धीरजपुर में गये थे। धीरजपुर में कैलाश की मड़ैया में वह अक्सर लेट जाते थे। वहीं पर उनकी जमीन है जिसे 2021 में उन्होंने खरीदा था। सुबह जब ग्रामीण अपने खेतों पर गये तो हरिनाम सिंह उर्फ पप्पू को खून से लथपथ खेत के पास पड़ा देखा गया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गयी। परिजनों के मुताबिक हरिनाम सिंह उर्फ पप्पू खेत की रख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.