Farrukhabad Kannauj News: खेत की मेड़ के विवाद में घायल किसान की मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 5 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव के पंचायतनामा की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जहानगंज थाना क्षेत्र के गड़ाखेड़ा गांव निवासी राजेंद्र सिंह (45) का एक नवंबर को खेत की मेड़ को लेकर चचेरे भाई के बेटे प्रांशु से विवाद हो गया था। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई जो झगड़े में तब्दील हो गई। इस घटना के बाद राजेंद्र सिंह की हालत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजन उनका इलाज करा रहे थे। गुरुवार पांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.