फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 8 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद, संवाददाता। जमीन को लेकर हुये खूनी संघर्ष में नामजद किए गए मुड़गांव के प्रधान समेत पांच आरोपितों को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ हमले में प्रयोग किए गए डंडे और लोहे का पाइप भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस की टीम ने आरोपितों को जेल भेज दिया। दो दिन पहले निसाई गांव के प्रधान पति सतेंद्र सिंह पर हमला किया गया था। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे। उनका इलाज कानपुर में चल रहा है। इस हमले में उनके साथ आधा दर्जन लोग भी घायल हुये थे। इस मामले में घायल सतेंद्र की प्रधान पत्नी गीता देवी ने मुड़गांव के प्रधान रामनरायन समेत पांच नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी थी। इसमें आरोप था कि इन लोगों ने हमला किया जिससे मेरे पति सतेंद्र गंभीर रूप ...