Farrukhabad Kannauj News: खूंखार कुत्ते के नोचने से 16 भेड़ों की मौत, नौ घायल
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 2 -- Farrukhabad Kannauj News: सिवारा। धीमर नगला गांव में शनिवार रात को एक घेर में बंधी भेड़ों पर एक पालतू खूंखार कुत्ते ने हमला कर दिया जिसमें कि 16 भेड़ों की नोच देने से मौत हो गई। जबकि 9 भेड़ें घायल है। पीड़ित ने सिवारा पुलिस व कंपिल थाना पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई है। गांव धीमर नगला निवासी दिनेश ने पुलिस शिकायत में बताया कि शनिवार की रात लगभग एक बजे खटपट की आवाज सुनकर जब भेड़ें देखी तो एक पड़ोसी गांव निवासी ग्रामीण का खूंखार कुत्ता भेड़ों पर हमला कर नोच रहा था। चीखपुकार सुनकर मौके पर आसपास के अन्य लोग भी आ गए। जैसे तैसे कुत्ते को वहां से भगाया जा सका। पीड़ित पशुपालक दिनेश ने बताया कि घेर में कुल 48 भेड़ें थी। कुत्ते के हमले से 16 भेड़ों की जान चली गई जबकि नौ घायल है। दिनेश का आरोप है कि कुत्ता मालिक से म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.