फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 6 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में 69 वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन पुलिस लाइन ग्राउंड, फतेहगढ़ में किया गया। जिलाधिकारी ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया एवं ध्वजारोहण व बैलून छोड़कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करें तथा खेल भावना एवं अनुशासन का पालन करते हुए प्रतिय...