फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 14 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने खाद दुकानों की निगरानी बढ़ा दी है। बुधवार को उन्होंने कमालगंज क्षेत्र में खाद दुकानों पर छापा मारा। विभिन्न प्रकार की खामियों में दो लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। एक दुकानदार टीम की भनक पाकर शटर गिराकर निकल गया था। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की गयी। जनपद में किसानों को खाद की उपलब्धता सु़निश्चित करने, कालाबाजारी रोकने आदि के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने टीमें गठित की हैं। जिला कृषि अधिकारी ने कमालगंज ब्लाक में दोपहर बाद से खाद की दुकानों की खबर लेना शुरू किया। इसमें गौरी खाद भंडार खुदागंज का संचालक टीम को देखकर शटर गिराकर मौके से खिसक लिया। इस पर जिला कृषि अधिकारी ने मौके से ही लाइसेंसधारी संचालक को फोन किया। मगर संचालक ने फो...