Farrukhabad Kannauj News: खाद्य सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 16 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। नगर के सिटी सेंटर मार्केट में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से स्ट्रीट फूड विक्रेता प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यशाला के संबंध में व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी जावेद अख्तर तथा मैनपुरी के खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजेंद्र सिंह ने व्यापारियों को बताया कि 18 जुलाई को जिला मुख्यालय स्थित नवभारत सभा भवन में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में खाद्य पदार्थों की स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य सामग्री की उपलब्धता, खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन, मिलावट से बचाव और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने संबंधी जानकारी दी जाएगी। बैठक में व्यापारी नेता उमेश गुप्ता, विनय रस्तोगी, सत्यनारायण वर्मा, कन्हैया गुप्ता, अजय गुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.