Farrukhabad Kannauj News: खाद्य विभाग के कर्मी का वीडियो वायरल होने में जांच
फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 5 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। खाद्य विभाग के एक कर्मी का सोशल मीडिया पर रुपये लेते हुये जो वीडियो वायरल हुआ था उसको लेकर हड़कंप मचा है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि जो वीडियो वायरल हुआ है उसकी जांच की जाएगी। संबंधित कर्मी से स्पष्टीकरण लिया जायेगा। साथ ही जो शिकायतकर्ता है उसका बयान लेने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि कर्मी आउट सोर्सिंग का है इस वजह से यदि कोई कार्रवाई होगी तो संबंधित आउट सोर्सिंग कर्मी को लिखा जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.