फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 19 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। ऊंची गधेड़ी निवासी सत्यवीर सिंह ने गांव के ही ओमवीर सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि इन लोगों ने उसके दस्तावेज चोरी कर बैंक मैनेजर से मिलकर फर्जी तरीके से नेटबैकिंग चालू कर खाते से पैसे ट्रांसफर कर लिये। दस्तावेज मांगने पर झगड़ा किया, बंधक बना लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...