फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 19 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में मौसमी बीमारी के मरीजों की भीड़ रही। खांसी, जुकाम के साथ बुखार के मरीज भी इलाज को पहुंचे। क ई मरीज बीपी को लेकर दिक्कत में थे। दस्त से भी शरीर टूट रहा था। बारिश की वजह से अस्पतालों में मरीजों की संख्या कम रही। रोशनाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर ने दोपहर तक 30 मरीजों को देखा। चार मरीजों की जांच की गयी। फार्मासिस्ट ने बीमारों को दवा दी। यहां कम संख्या में मरीज पहुंचे। इसके पीछे बारिश का असर रहा। कुुआंखेड़ा के अस्पताल में डॉक्टर ने 31 मरीजों को देखा। इसमें 6 मरीजों की जांच भी की गयी। फैजबाग के अस्पताल में डॉक्टर ने 45 मरीजों को देखा। एलटी ने 13 मरीजों की जांच की। चिलसरा के अस्पताल में दोपहर तक 28 मरीज ही इलाज के ...