Farrukhabad Kannauj News: क्रिकेटर बनने का सपना लेकर मुंबई गए थे किशोर
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 4 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। कस्बा नवाबगंज नगर से चार दिन पहले रहस्यमय ढंग से लापता हुए तीनों किशोर आखिरकार सकुशल घर लौट आए। क्रिकेट टीम में चयन का सपना लेकर बिना किसी को बताए मुंबई पहुंचे तीनों किशोर आधार कार्ड न होने के कारण चयन प्रक्रिया में शामिल ही नहीं हो सके। उम्मीदें टूटने के बाद उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और घर लौटने का फैसला किया। शुक्रवार देर रात भाई के संपर्क में आने के बाद मथुरा से उन्हें कार द्वारा नवाबगंज थाने लाया गया। चार दिन से परेशान परिजनों ने बच्चों को सकुशल देखकर राहत की सांस ली। मोहल्ला बरतल रोड निवासी बृजेश कुमार शाक्य का 14 वर्षीय पुत्र अहम शाक्य, बाईपास मार्ग निवासी 15 वर्षीय आयुष राजपूत पुत्र संजीव उर्फ संजू तथा 15 वर्षीय सत्यम शाक्य पुत्र शिवराम शाक्य मंगलवार दोपहर बिना कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.