Farrukhabad Kannauj News: क्रय केंद्रों पर चूहे-बंदरों का डेरा, 522 मीट्रिक टन गेहूं पर संकट का घेरा
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 31 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। जिले में गेहूं की खरीद निपटे डेढ़ माह बीत गया है लेकिन इसके बाद भी क्रय केंद्रों से शत प्रतिशत गेहूं का उठान नहीं किया जा सका है। यहां गेहूं अभी भीगा तो नहीं है लेकिन क्रय केंद्रों पर पड़े गेहूं के भरे बोरों को चूहे और बंदर काटकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। गेहूं की खरीद को जिले में 46 क्रय केंद्र बनाए गए थे। इस बार गेहूं का अच्छा उत्पादन होने के कारण क्रय केंद्रों पर 11522.43 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। जिले के क्रय केंद्रों पर 15 जून तक गेहूं की खरीद हुई। लंबे समय तक कई केंद्रों पर खरीदा गया गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा था। इसके बाद जब गेहूं का क्रय केंद्रों से उठान शुरू कराया गया। तो इसमें समय लगना स्वाभाविक था। 46 केंद्रों से एक साथ गेहूं को उठाकर गोदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.