फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 3 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत 33 केवी लाइन की ट्री कटिंग और केबल बॉक्स को सही करने का कार्य शनिवार को शुरू किया गया। इसके चलते सुबह 11 बजे से शाम तक आपूर्ति बाधित रही। कायमगंज क्षेत्र में ममापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास 33 केवी लाइन के केबल बॉक्स में ग्रीसिंग भरने और उसे दुरुस्त करने का कार्य किया गया। बिजली कर्मी सलीम और शफीक ने मौके पर पहुंचकर बॉक्स की मरम्मत का कार्य शुरू कराया, जो दोपहर तक चलता रहा । जेई जुनैद आलम ने बताया कि केबल बॉक्स में फाल्ट के कारण आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। बॉक्स में ग्रीसिंग भरकर उसे दुरुस्त करने के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई । वहीं दूसरी ओर सुबह को आपूर्ति बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा । दोपहर बाद में जब बिजली...