Farrukhabad Kannauj News: केबल बक्सा फटा, बिजली न मिलने से 200 गांव में हाहाकार
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 12 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता। हुसैनपुर तराई और हजियांपुर बिजली उपकेंद्र से जुड़े 200 गांव के उपभोक्ता रविवार को बिजली के लिए परेशान रहे। ग्रामीण इलाके में गर्मी के बीच हाहाकार मच गया। हुसैनपुर तराई और हजियांपुर के उपभोक्ता आए दिन लाइन मे आ रहे फाल्ट और केबल बक्सा के खराब होने से आपूर्ति को लेकर दिक्कत में हैं। उपभोक्ताओं का गुस्सा बढ़ रहा है। कभी भी इसके विरोध में उपभोक्ता सड़कों पर उतर सकते हैं। रविवार की सुबह 9 बजे मुख्य लाइन में फाल्ट आने के कारण दोनों उपकेंद्र बंद हो गये। बिजली कर्मियों ने पेट्रोलिंग कर फाल्ट ढूंढा तो पता चला कि लुधैया के पास मुख्य लाइन का केबल बक्सा फट गया है जिस कारण दोनों उपकेंद्र बंद हुये है। इन दोनों उपकेंद्र से 200 गांव जुड़े हैं और 27 हजार उपभोक्ता हैं। अवर अभियंता ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.