फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 22 -- Farrukhabad Kannauj News: कंपिल, संवाददाता। एचटी लाइन का केवल बक्शा फूंकने से दो उपकेंद्रों के करीब 150 गांव की बिजली रात भर गुल रही, जिससे उपभोक्ता रात भर उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। अगले दिन विभाग के कर्मचारियों ने फाल्ट सही कर आपूर्ति बहाल कर दी। 33/11 बिजली उपकेंद्र कंपिल, सिवारा को एक ही मैन लाइन से आपूर्ति की जाती हैं। सोमवार रात करीब 11 बजे गांव नरैनामऊ के पास लगे केवल बक्शा मे फाल्ट हो गया, जिससे कंपिल, सिवारा दोनों उपकेंद्र ठप हों गये। कंपिल, सिवारा उपकेंद्र से जुड़े कस्बा गांव कटिया, बिल्हा, इकलहरा, राईपुरचिनहटपुर, कारव, पुंथर देहामाफ़ी, हमीरपुर मजरा जात, होतेपुर, सीघनपुर, मिस्तनी, बहबलपुर, मधवापुर, बिहारीपुर, शाहपुर, गंगपुर, शेखपुर हुसँगा सहित करीब 150 गांव की आपूर्ति ठप हो गयी। बिना बिजली के उपभो...